श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2026। रतनगढ़ से बीकानेर जा रही ट्रेन में एक बुजुर्ग को हार्ट अटैक आया और बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।
गांव बिग्गा बास रामसरा के निकट से आपणो गांव सेवा समिति को सूचना मिली की ट्रेन में एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। समिति सेवादार व एंबुलेस रेलवे स्टेशन पहुंची और 60 वर्षीय बुजुर्ग डूंगरराम निवासी नूंवा रतनगढ़ को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का पुत्र उसके साथ था और दोनों बाप बेटे बीकानेर पीबीएम अस्पताल में पिता की जांच करवाने ही जा रहें थे। परंतु रास्ते में ही हार्ट अटैक आने के कारण उसने दम तोड़ दिया।
बीकानेर ईलाज के लिए जा रहें बुजुर्ग को ट्रेन में आया हार्ट अटैक, हुई मौत
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2026। रतनगढ़ से बीकानेर जा रही ट्रेन में एक बुजुर्ग को
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2026। रतनगढ़ से बीकानेर जा रही ट्रेन में एक बुजुर्ग को
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।