श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अक्टूबर 2026। साइबर ठगी का जाल जंजाल की तरह बढ़ रहा है और आमजन इसका शिकार बनकर अपनी गाढ़ी कमाई की रकम गवां देते है। आए दिन सामने आ रहें मामलों में बुजुर्ग साइबर ठगी का निशाना बन रहें है। श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गाबास में एक बुजुर्ग के साथ साइबर अरेस्ट के माध्यम से लाखों का चुना लगाने का मामला हुआ वहीं आज का चर्चित मामला बीकानेर में सामने आया है। सभी कार्य ऑनलाइन बढ़ रहें है, ऐसे में आमजन को खासा सतर्क रहने व जागरूक होने की जरूरत है।
कोटगेट थाने में 61 वर्षीय मनोज शर्मा निवासी सोहन कोठी बीकानेर ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है जिसने उन्हें धोखाधड़ी का शिकार बनाकर 1,48,000 रूपए हड़प लिए। शर्मा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एप में सीनियर सिटीजन कार्ड के लिए अप्लाई किया था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप नबंर से कॉल किया और उनसे जानकारी ली। आरोपी ने दो बार उनसे ओटीपी लिया और उनके खाते से 1,48,000 रूपए ट्रांसफर कर लिए। फोन रखने के बाद उन्हें पता चला कि इस अज्ञात व्यक्ति ने उनके साथ धोखाधड़ी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राधेश्याम को सौंप दी गई है।
बुजुर्ग बन रहें ठगी का निशाना, सीनियर सिटीजन कार्ड के लिए किया एप्लाई, हुआ धोखा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अक्टूबर 2026। साइबर ठगी का जाल जंजाल की तरह बढ़ रहा है
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अक्टूबर 2026। साइबर ठगी का जाल जंजाल की तरह बढ़ रहा है
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।