श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जनवरी 2026। चूरू रतनगढ़ रेलखंड के बीच दो आरयूबी पर ड्रेनेज के काम को लेकर 27 जनवरी से 28 दिन तक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। ये दोनों आरयूबी घुमंडा गांव एवं शीतलनगर गांव के पास है। इससे कई गांवो के ग्रामीण श्रीडूंगरगढ़ की ओर आना जाना करते है। शुक्रवार को भी ग्रामीण खासे परेशान हुए। सीनियर डीसीएम ने बताया कि घुमंडा आरयूबी के स्थान पर इस अवधि के बीच वाहनों के आवागमन वैकल्पिक मार्ग आयूबी संख्या 2 एच से हो सकेगा। इसी प्रकार शीतलनगर गांव के पास स्थित आरयूबी संख्या 11 ए पर ड्रेनेज सुधार का काम भी 27 जनवरी से 28 दिन तक चलेगा। इस अवधि के दौरान वाहन चालक आवागमन वैकल्पिक मार्ग आरयूबी संख्या 11 बी से कर सकेंगे। विदित रहें क्षेत्र के 11 ए आरयूबी शीतलनगर पर कार्य हो रहा है और इसके स्थान पर ग्रामीण 11 बी यानि बिग्गाबास रामसरा आरयूबी से आवागमन कर सकेंगे।
दो जिलों की सीमा पर स्थित रेलवे के दो आरयूबी पर ड्रेनेज का काम होगा, 23 फरवरी तक बंद रहेगा आवागमन, पढें पूरी खबर
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जनवरी 2026। चूरू रतनगढ़ रेलखंड के बीच दो आरयूबी पर ड्रेनेज के
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जनवरी 2026। चूरू रतनगढ़ रेलखंड के बीच दो आरयूबी पर ड्रेनेज के
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।