श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ निवासी और गुवाहाटी प्रवासी युवा डॉ प्रतीक बिहानी ने NEET PG परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए क्षेत्र का मान बढाया है। डॉ बिहानी ने ऑल इंडिया 9787 रैंक प्राप्त की है। दो लाख से अधिक अभ्यर्थियों के बीच यह उपलब्धि हासिल करने पर माहेश्वरी समाज में खुशी का माहौल है। डॉ. प्रतीक, श्रीमती वंदना एवं श्यामसुंदर बिहानी के पुत्र तथा श्रीमती कुसुम एवं सीताराम बिहानी के भतीजे हैं। उनकी सफलता पर महेश्वरी सभा, गुवाहाटी, महेश्वरी युवा संगठन एवं महेश्वरी महिला समिति, गुवाहाटी की ओर से उन्हें बधाई दी है। समाज के पदाधिकारियों ने डॉ. प्रतीक की उपलब्धि को उनकी मेहनत, समर्पण एवं दृढ़ता का परिणाम बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिवारजनों एवं श्रीडूंगरगढ़ में परिजनों, समाज के लोगों व जानकारों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. प्रतीक को बधाई दी।
NEET PG में डॉ. प्रतीक ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक, माहेश्वरी समाज ने दी बधाई
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ निवासी और गुवाहाटी प्रवासी युवा डॉ प्रतीक बिहानी ने
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ निवासी और गुवाहाटी प्रवासी युवा डॉ प्रतीक बिहानी ने
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।