श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2026। क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त लोगों की मदद के लिए सक्रिय डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा अपने सेवा कार्यों को लगातार बढ़ाया जा रहा है। ट्रस्ट के बैनर तले आगामी 25 अगस्त को ईद मिलादुन्नबी के मौके पर पीड़ित मानवता के सेवार्थ एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। स्टेशन रोड पर स्थित जुम्मा मस्जिद मैदान में ये चौथा आयोजन होगा। जिसमें सुबह 9 से शाम 6 बजे तक रक्तदाता रक्तदान कर सकेंगे। ट्रस्ट सदस्यों ने आयोजन का प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है व रक्तदाताओं से रक्तदान करने की अपील की जा रही है। शिविर प्रचार के लिए युवाओं को दायित्व दिया गया है, कि वे आमजन को जागरूक करते हुए रक्तदान के लाभ भी बतावें। शिविर में महिला रक्तदाताओं के लिए पृथक व्यवस्था की जाएगी। श्रीडूंगरगढ़ शहर सहित विभिन्न गांवो से भी रक्तदाता रक्तदान करने पहुंचेगे। वहीं अधिक जानकारी के लिए रक्तदाता 7340207969 पर संपर्क कर सकते है।
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा पीड़ित मानवता की सेवार्थ ईद पर किया जाएगा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2026। क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त लोगों की मदद के लिए सक्रिय डॉ
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2026। क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त लोगों की मदद के लिए सक्रिय डॉ
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।