श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितंबर 2026। एक 19 वर्षीय विवाहिता अपने ससुराल के घर से गहने नगदी लेकर आधी रात को निकल गई व लापता हो गई। ससुर ने पुलिस थाने पहुंचकर उसे ढूंढ लाने की गुहार लगाई है।
श्रीडूंगरगढ़ थाने में गांव मोमासर निवासी पांडूराम ने पुलिस को बातया कि 26 सितंबर की रात घर में सभी परिवारजन खाना खो के बाद सो गए। रात करीब 12 बजे बाद उसके छोटे बेटे की बहू बिना किसी को बताए घर से निकल गई। जाते समय वह घर से 10 हजार रूपए नगद, 2 सोने के फुलड़े, 2 जोड़ी पायल, चांदी की कमर तागड़ी, एक जोड़ी सोने के लूंग लेकर चली गई। सुबह जब सब नींद से उठे तो आस पड़ौस, गांव व महिला के पीहर पूछताछ करने पर भी विवाहिता का कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने एक युवक चंद्रभान निवासी लूणकरणसर पर विवाहिता को ले जाने का शक जताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई भंवरू खां को दे दी है।
आधी रात गहने नगदी लेकर घर से निकली बहू, ससुर ने पुलिस से ढूंढने की लगाई गुहार
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितंबर 2026। एक 19 वर्षीय विवाहिता अपने ससुराल के घर से गहने
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितंबर 2026। एक 19 वर्षीय विवाहिता अपने ससुराल के घर से गहने
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।