युवक के साथ मारपीट कर सिर फोड़ा, तीन के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ थाने में एक युवक ने मारपीट के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। प्रताप बस्ती निवासी 20 वर्षीय मुराद पुत्र काजी हबीब खोखर ने नासिर, शाहरूख, गुट्टू व शोक्त के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि हनुमान दूध डेयरी के पास रात करीब 8 बजे आरोपियों ने लाठी डंडो से उसके साथ मारपीट की व सिर फोड दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल गणेशाराम को दी है।
रास्ता रोककर पीटा, छीन ली हजारों की नगदी और फोन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के एक युवक ने कालू थाने में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। कालू थाने में कल्याणसर पुराना निवासी 25 वर्षीय मुरलीधर पुत्र मोहनलाल शर्मा ने कालू निवासी अशोक पुत्र भागीरथ, राधे पुत्र गजानंद पांडिया के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 12 अगस्त को कालू से श्रीडूंगरगढ़ रोड पर आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर मारपीट करते हुए धमकियां दी। दोनों ने उसका मोबाइल व 17 हजार रूपए नगदी छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई मनोज कुमार को दी है।
अपराध खबरें :- मारपीट के दो अलग अलग मामले दर्ज
युवक के साथ मारपीट कर सिर फोड़ा, तीन के खिलाफ मामला दर्ज। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• युवक के साथ मारपीट कर सिर फोड़ा, तीन के खिलाफ मामला दर्ज। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।