श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अप्रैल 2026। राजस्थान हाईकोर्ट सहित प्रदेश के सभी अधीनस्थ न्यायालयों के समय में बदलाव किया गया है। कल 13 अप्रैल से अदालतों में ग्रीष्मकालीन समय सारिणी लागू हो जाएगी। कल से कोर्ट की कार्यवाही सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी। यह नया शेड्यूल 28 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा। श्रीडूंगरगढ़ तालुका कोर्ट सचिव जगदीश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 13 अप्रैल 2026 से श्रीडूंगरगढ़ एडीजे व एसीजेएम न्यायालय का समय प्रात: 7.30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक कर दिया गया है।