श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जून 2026। क्षेत्र के गांव रिड़ी से एक व्यक्ति कमाने के लिए खाजूवाला गया तो पीछे से उसके पड़ौसी ने उसके पट्टेशुदा भूखंड पर कब्जा कर लिया। श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज मामले में 76 वर्षीय खुमाराम मेघवाल ने अपने पड़ौसी ओमप्रकाश जाट व उसके भाई गोपीराम जाट के खिलाफ आरोप लगाए है। जरिये इस्तगासे दर्ज मामले में परिवादी ने पुलिस को बताया कि रिड़ी में उसका एक 50 गुना 67 फीट साइज का ख़रीदशुदा प्लाट है और उसके पड़ौसी आरोपियों ने इस भूखंड में 20 गुना 132 फीट पर कब्जा कर लिया है। उसने न्यायालय की शरण ली व न्यायालय ने गया 25 नवम्बर 2025 को उसका दावा सही मानते हुए आरोपियों को अपना कब्जा हटाने के निर्देश दिए। लेकिन आरोपियों ने नही हटाया व अब 6 मई को पुनः ओर निर्माण कार्य शुरू कर लिया। उसने मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ जातिसूचक गालीगलौज करते हुए धमकियां दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक करेंगे।
न्यायालय के आदेशों को बताया धत्ता, दी जातिसूचक गालियाँ, पढें अपराध खबर
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जून 2026। क्षेत्र के गांव रिड़ी से एक व्यक्ति कमाने के लिए
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जून 2026। क्षेत्र के गांव रिड़ी से एक व्यक्ति कमाने के लिए
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।