श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2026। कांग्रेस ने अल्पसंख्यक विभाग के ब्लॉक व शहर अध्यक्ष के पदों पर की नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार ने बीकानेर जिले क्षेत्र में शहर व ब्लॉक अध्यक्षों की जिम्मेदारी देते हुए संगठन के प्रति निष्ठापूर्वक दायित्व निभाने की बात कही।
श्रीडूंगरगढ़ शहर अध्यक्ष पद पर आदिल (गोल्डन) तंवर तथा श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष पद पर इकराज खान को दायित्व सौंपा है। युवा कांग्रेस में सक्रिय कार्यकर्ता रहें आदिल ने संगठन के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होकर कार्य करने की बात कही व प्रदेशाध्यक्ष सहित शीर्ष नेताओं का आभार जताया।
इसी क्रम में लूणकरणसर ब्लॉक अध्यक्ष महबूब खां, नापासर ब्लॉक अध्यक्ष हसन अली को जिम्मेदारी दी है। वहीं लूणकरणसर शहर अध्यक्ष मोहम्मद असलम, नापासर नगर अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ, खाजूवाला नगर अध्यक्ष महबूब खां, देशनोक नगर अध्यक्ष फारुख राठौड़ व नोखा नगर अध्यक्ष नाजिर हुसैन को पद भार दिया है। कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी रहें है।
कांग्रेस ने अल्पसंख्यक विभाग के ब्लॉक व शहर अध्यक्ष के पदों पर की नियुक्तियां, पढें पूरी खबर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2026। कांग्रेस ने अल्पसंख्यक विभाग के ब्लॉक व शहर अध्यक्ष के
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2026। कांग्रेस ने अल्पसंख्यक विभाग के ब्लॉक व शहर अध्यक्ष के
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।