श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2026। नगरपालिका चुनावों की रोचकता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। बड़ी पार्टियां एकओर जहां पार्षद प्रत्याशियों के पत्ते नहीं खोल पाई है। बगावत का डर पार्टियों को सता रहा है वहीं नेता अभी तक ऊपर से आई टिकिटों को मैनेज करने में ही लगे है। वहीं माकपा ने 19 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतार दिए है। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने कहा कि माकपा पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। विधायक महिया की अगुवाई में कॉमरेड मुखराम गोदारा, कॉमरेड अशोक शर्मा सहित प्रत्याशी व समर्थक पर्चा भरने पहुंचे।
चुनाव प्रभारी अशोक शर्मा ने बताया कि 19 वार्डों में टिकिटें फाइनल कर दी गई है। शर्मा ने बताया कि माकपा ने चुनावी मैदान में वार्ड 1 से कोमल पत्नी रवि कुमार, वार्ड 2 में सरवर अली पुत्र भीखेखां, वार्ड 3 में उस्मान पुत्र बरकत, वार्ड 4 में अकबर अली व मोहम्मद याकूब, वार्ड 7 में मोहम्मद हुसैन, वार्ड 8 में मंगतूराम पुत्र कमाल, वार्ड 12 में विवेक लावा, वार्ड 13 में आरती पत्नी लालचंद, वार्ड 14 जीनत काजी पुत्री अहमद रजा, वार्ड 16 में जावेद पुत्र असगर, वार्ड 17 में आरीफ पुत्र हुसैन, वार्ड 19 में जगदीश पुत्र हरकाराम, वार्ड 20 में अशोक कुमार पुत्र शिवप्रसाद, वार्ड 21 में हरिप्रसाद पुत्र राधाकिशन व ओमप्रकाश पुत्र रूघलाल, वार्ड 22 में मनीष कुमार पुत्र किशनलाल भार्गव, वार्ड 23 मदनलाल पुत्र हरखाराम, वार्ड 25 विजयकुमार पुत्र कानाराम, वार्ड 25 विजयकुमार पुत्र कानाराम, वार्ड 27 समीर बानो पत्नी रमजान व वार्ड 33 से कमल किशोर पुत्र नारायणचंद को टिकिट दी गई है।
कांग्रेस भाजपा नहीं खोल पाई पत्ते, माकपा ने 19 वार्डों पर उतारे प्रत्याशी
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2026। नगरपालिका चुनावों की रोचकता दिन पर दिन बढ़ती जा रही
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2026। नगरपालिका चुनावों की रोचकता दिन पर दिन बढ़ती जा रही
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।