श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 फरवरी 2026। 16वीं विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूरक बजट पेश किया। जिसमें प्रदेश भर में अनेक घोषणाओं का पिटारा खोला गया है। बजट में 900 करोड़ की नई सड़कें, 500 करोड़ की मिसिंग सड़कें, नए कॉलेज, नया आईटीआई, जलदाय व ऊर्जा के क्षेत्र में अनेक घोषणाएं की गई है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रवासी भी बजट से खासी उम्मीदें लगा कर इंतजार कर रहें थे।
क्षेत्र में 10 करोड़ की सड़कें व 6 करोड़ की लागत से एक आरयूबी दिया गया है। गांव ऊपनी से पुदंलसर तक मिसिंग सड़क का निर्माण 12 किमी 4 करोड़ 80 लाख रूपए में, धीरदेसर चोटियान से मोमासर तक मिसिंग लिंक सड़क का निर्माण कार्य 12 किमी 4 करोड़ 80 लाख रूपए, कुंतासर से रेवाड़ा तक सड़क नवीनीकरण 2.20 किमी की 40 लाख रूपए की लागत से बनवाई जाएगी। बीकानेर रतनगढ़ खंड रेल मार्ग पर गांव दुलचासर से भोजास जाने वाले रास्ते में मध्य आरयूबी का निर्माण 6 करोड़ की लागत से करवाया जाएगा।
वहीं सीएम ने विद्युत कनेक्शनों के लिए स्वप्रमाणीकरण की व्यवस्था लागू कर प्रक्रियाओं को सरल बनाने व सार्वजनिक स्थलों पर विद्युत निरीक्षक द्वारा निरीक्षण की अनिवार्यता की गई है। दुकान व वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम के तहत पंजीकृत संस्थानों को 24 घंटे खोले जाने की अनुमति दिया जाना भी प्रस्तावित किया गया है। आगामी वर्ष में एक लाख पदों के स्थान पर एक लाख 25 हजार पदों पर भर्ती के लिए कैलेण्डर जारी किए जाने की घोषणा की है। योग्यजन, वृद्ध, विधवा व एकल नारी, लघु सीमांत कृषकों को देय सामाजिक सुरक्षा पेंशन में आगामी वर्ष 150 रूपए की बढ़ोतरी करते हुए 1,450 रूपए कर दी गई है। संविदा कार्मिकों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मिड डे मील कुक के मानदेय में 10 प्रतिशत वृद्धि कर दी गई है। पंचायतीराज संस्थाओं एंव नगरीय निकायों के अध्यक्षों एवं सदस्यों के मानदेय में आगामी वर्ष में 10 प्रतिशत वृद्धि प्रस्तावित की गई है।
सीएम ने पेश किया फाइनल पूरक बजट, खोला घोषणाओं का पिटारा, श्रीडूंगरगढ़ को मिला ये..
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 फरवरी 2026। 16वीं विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को मुख्यमंत्री भजनलाल
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 फरवरी 2026। 16वीं विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को मुख्यमंत्री भजनलाल
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।