श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 फरवरी 2026। जीवन को सरल करने वाले विभिन्न मॉडल शनिवार को कस्बे के जयपुर पब्लिक स्कूल में देखे गए। यहां शनिवार को आयोजित अध्यापक-अभिभावक सेमिनार एवं विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 3 से 12 तक के बाल वैज्ञानिकों ने अपनी आधुनिक सोच एवं कल्पनाशक्ति से बनाए मॉडल प्रस्तुत किए तो उपस्थित अतिथियों ने भविष्य सुनहरा बताते हुए खुब सराहना की। प्रदर्शनी का उदघाटन ब्लाक मुख्य शिक्षा अधिकारी सरोज पुनियां वीर ने किया एवं शिक्षाविद हरिसिंह भी साथ रहे। विज्ञान प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने बायोगैस संयंत्र, हृदय संरचना, जल-विद्युत परियोजना, हाइड्रोलिक कार पार्किंग, स्मार्ट गांव, फैक्ट्रियों द्वारा फैल रहे प्रदूषण की रोकथाम, गंदे पानी का शुद्धिकरण संयंत्र, स्मार्ट सिटी, पवन चक्की द्वारा बिजली उत्पादन, सौर ऊर्जा संयंत्र, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स आदि मॉडल प्रदर्शित किए। एमडी चन्द्रमुखी घिंटाला ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया एवं निदेशक कुंभाराम घिटाला ने विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को सराहाते हुए लगातार नए विचारों को दिमाग में जगह देने की प्रेरणा दी। इस दौरान विकास प्रजापत, नोरंगचंद सारस्वत ,पृथ्वीराज माली और मुखराम गोदारा, ललित किशोर सहित कई प्रबुद्धजन भी उपस्थित रहे।

बाल वैज्ञानिकों ने बनाए मॉड़ल, अतिथियों ने कहा भविष्य सुनहरा, विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाया अपना हुनर
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 फरवरी 2026। जीवन को सरल करने वाले विभिन्न मॉडल शनिवार को कस्बे
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 फरवरी 2026। जीवन को सरल करने वाले विभिन्न मॉडल शनिवार को कस्बे
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।