हाइवे पर तेज गति फोरच्यूनर ने मारी ऊंट गाड़े को टक्कर, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा थाने में साधासर निवासी 40 वर्षीय पूर्णराम ढाढी ने फोरच्यूनर गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 2 फरवरी 2026 की दोपहर 1 से 2 बजे के बीच उसके जीजा सुभाष ऊंट गाड़ा लेकर बीकानेर की ओर जा रहे थे। तभी सेरूणा से एक किमी बीकानेर की ओर एक फॅारच्यूनर गाड़ी चालक ने गफलत व तेज गति से गाड़ी चलाते हुए ऊंट गाड़ा को टक्कर मारी जिससे सुभाष घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को सौंप दी है।
लोडेरा स्टैंड पर हुई दुर्घटना में पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू निवासी रूपाराम पुत्र बुधराम मेघवाल ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह 4 फरवरी शाम करीब 4.30 बजे अपनी बोलेरो लेकर श्रीडूंगरगढ़ से कालू लौट रहा था। लोडेरा बस स्टेंड पर बिना नबंर पिकअप गाड़ी चालक अपनी गाड़ी को तेज गति व लाररवाही से चलाता हुआ लाया और बिना आगे पीदे देखे अपनी गाड़ी को मैन रोड पर चढ़ाकर उसकी बोलेरो को टक्कर मारी दी जिससे बोलेरो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बोलेरो सवार नरेश ने उसे ओलमा दिया तो चालक अपने एक साथी के साथ पिकअप गाड़ी मौके पर ही छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई महेश कुमार को दी है।
सड़क दुर्घटना की दो घटनाओं में मामले दर्ज।
हाइवे पर तेज गति फोरच्यूनर ने मारी ऊंट गाड़े को टक्कर, मामला दर्ज। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• हाइवे पर तेज गति फोरच्यूनर ने मारी ऊंट गाड़े को टक्कर, मामला दर्ज। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।