श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2026। प्लॉट में घुसकर खंडा, पत्थर व पीली मिट्टी चोरी करने के आरोप में श्रीडूंगरगढ़ थाने में पांच व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
गांव लिखमादेसर निवासी काननाथ पुत्र चेतननाथ सिद्ध ने इसी गांव के प्रभुनाथ, मुन्नीनाथ व भागीरथनाथ पुत्र सूरजनाथ, जगदीशनाथ व गोपालनाथ पुत्र प्रभुनाथ के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके भूखंड पर नाजायज रूप से घुसे और वहां रखा हुआ खंडा, पत्थर व पीली मिट्टी जबरदस्ती उठाकर डंपर में डालकर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच एएसआई गजेंद्र को दी है।
प्लॉट में घुसकर खंडा, पत्थर व पीली मिट्टी चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2026। प्लॉट में घुसकर खंडा, पत्थर व पीली मिट्टी चोरी करने
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2026। प्लॉट में घुसकर खंडा, पत्थर व पीली मिट्टी चोरी करने
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।