श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितंबर 2026। एक 40 वर्षीय युवक ने अपनी पत्नी सहित साले व ससुर के खिलाफ मारपीट के आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है।
गांव मोमासर निवासी तिलोकाराम ने अपने ससुर सांवताराम, साला बीरबलराम, पत्नी चंदादेवी के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 17 सितंबर की शाम करीब 5 बजे वह अपने घर पर था। तभी उसका ससुर व साला उसकी पत्नी से बातचीत करने लगे। उसके बाद तीनों उसे गंदी गालियां निकालने लगे और उसके साथ लाठियों से मारपीट की। जिससे उसके चोटें आई। उसका शोर सुनकर उसका भतीजा रूपचंद, बेटा किशन मौके पर आए व बीच बचाव कर उसे छुड़वाया। उसके ससुर ने आईंदा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई गजेंद्र सिंह को सौंप दी गई है।
पत्नी सहित साले व ससुर के खिलाफ मारपीट करने के आरोप, मामला दर्ज
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितंबर 2026। एक 40 वर्षीय युवक ने अपनी पत्नी सहित साले व
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितंबर 2026। एक 40 वर्षीय युवक ने अपनी पत्नी सहित साले व
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।