श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2026। क्षेत्र में चोर एक ओर जहां सार्वजनिक ट्यूबवेलों की केबल भी नहीं छोड़ते वहीं एक घर की दीवार फांदकर घर में लगे नींबू व खजूर के पेड़ों से फल चोरी करने और लोहे का कबाड़ चोरी कर लेने की वारदात सामने आई है।
इंदपालसर हीरावतान निवासी राजूराम पुत्र मालाराम जाट ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह गांव में बने अपने घर में रहते नहीं है। इसलिए मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर रखता है। 20 अगस्त की दोपहर करीब दो तीन बजे अज्ञात चोर उसके घर में पीछे व आगे की साइड से दीवार फांदकर घुसे और घर में रखे लोहे के कबाड़ का सामान, नींबू व खजूर के फल तोड़ कर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल संदीप कुमार को दी है।
घर की दीवार फांदकर अंदर लगे नींबू व खजूर के फल और लोहे का कबाड़ चुराया, मामला दर्ज
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2026। क्षेत्र में चोर एक ओर जहां सार्वजनिक ट्यूबवेलों की केबल
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2026। क्षेत्र में चोर एक ओर जहां सार्वजनिक ट्यूबवेलों की केबल
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।