श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 फरवरी 2026। क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म और जबरन जहर पिलाने के आरोप में मामला दर्ज करवाया गया है।
थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता ने पुलिस को जानकारी दी कि उसकी तीन पुत्रियां 6 फरवरी 2026 की रात करीब 11 बजे सी पढ़ाई कर रही थी। रात को दो बेटियां घर के अंदर चली गई और एक बाखल में लगी खुली खिड़की बंद करने गई। यहां पहले से घात लगाकर बैठे आरोपी युवक ने उसे पकड़ लिया। युवक ने उसका मुंह बंद कर जबरन दुष्कर्म किया और उसे अपने घर ले जाकर उसे जहर पिला दिया। आरोपी के चाचा उसके घर आए और उसकी पुत्री व आरोपी युवक के जहर पी लेने की सूचना दी। परिवादी दौड़कर उसके घर पहुंचा और बेहोशी की हालत में युवती को उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचा जहां से बीकानेर रेफर कर दिया। 8 फरवरी को जब उसे होश आया तो उसने पूरी जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव ने शुरू कर दी है।
नाबालिग से दुष्कर्म और जबरन जहर पिलाने के आरोप में मामला दर्ज
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 फरवरी 2026। क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म और जबरन जहर पिलाने
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 फरवरी 2026। क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म और जबरन जहर पिलाने
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।