श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2026। क्षेत्र में एक बुजुर्ग पिता ने कोर्ट पहुंच कर अपने बेटे पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।
सेरूणा थानाधिकारी इंमीचंद ने बताया कि जरिए इस्तगासे दर्ज हुए मामले में सेरूणा निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग प्रभुराम जाट ने अपने बेटे मनोज व उसके तीन चार अन्य साथियों के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि 16 जुलाई 2026 की शाम को करीब 5 बजे आरोपी उसके घर में घुसे और उसके साथ मारपीट करते हुए उसे घर में बंदी बना लिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने का भय दिखाकर घर में रखे संदूक का ताला तोड़ दिया व उसके रखे हुए 2 लाख रूपए नगदी, गहने, परिवादी की जेब से 13 हजार रूपए नगदी छीन लिए। आरोपी सामान लूटकर बोलेरो गाड़ी में सवार होकर भाग गए। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच एएसआई पूर्णमल को दी है।
घर में बंधक बनाकर ताला तोड़कर दो लाख से अधिक नगदी व गहने लूटकर ले जाने के आरोप में मामला दर्ज
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2026। क्षेत्र में एक बुजुर्ग पिता ने कोर्ट पहुंच कर अपने
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2026। क्षेत्र में एक बुजुर्ग पिता ने कोर्ट पहुंच कर अपने
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।