श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मार्च 2026। कालू रोड पर स्थित वनक्षेत्र में किसी अज्ञात द्वारा एक्सपाइयरी डेट के कीटनाशक बड़ी मात्रा में जलाए गए है। सुबह मौके पर पहुंचे आपणों गांव सेवा समिति के वनप्रेमी युवाओं ने इस पर रोष जताया है। समिति सदस्यों ने इससे वन क्षेत्र में विचरण करने वाले जानवरों को जीवन का खतरा बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई व वन विभाग को सूचना दी है। सदस्यों ने बताया कि कीटनाशक जलाना पर्यावरण, वन्यजीवों और मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसके जहरीले धुंए और अवशेष निकलते है जो मिट्टी, पानी व हवा को दूषित कर देते है। सदस्यों ने कीटनाशक रसायनों को जलाने पर जुर्माना लगाए जाने व कानूनी कार्रवाई का प्रावधान होने की बात कहते हुए वन विभाग से कार्रवाई की मांग की है।
पेस्टीसाइड जलाए वनक्षेत्र में, वन प्रेमियों में रोष, देखें श्रीडूंगरगढ़ से वीडियो
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मार्च 2026। कालू रोड पर स्थित वनक्षेत्र में किसी अज्ञात द्वारा एक्सपाइयरी
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मार्च 2026। कालू रोड पर स्थित वनक्षेत्र में किसी अज्ञात द्वारा एक्सपाइयरी
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।