श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 फरवरी 2026। थार में सवार होकर आए चार पांच जनों ने एक युवक को पीटा और जबरन उसका अपहरण करने का प्रयास किया।
परिवादी गांव बाना निवासी 21 वर्षीय मोटाराम पुत्र बागाराम जाट ने अज्ञात चार पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 22 फरवरी की दोपहर करीब 3.30 बजे उसके मोबाइल पर कॉल आया, जिसने कहा कि तुम्हारे भाई महेंद्र के नाम से विवाह का कार्ड आया हुआ है, आकर ले जाओ। तब परिवादी ने कहा कि वह सोलर प्लांट पर है और अभी नहीं आ सकता, तो आरोपियों ने सोलर प्लांट का रास्ता पूछा। परिवादी के रास्ता बता देने पर कुछ देर बाद लाल रंग बिना नबंर की थार आई और उससे पांच अज्ञात लड़के उतरे। पांचों ने उसे घेर लिया और गाली गलौच करते हुए मारपीट की। परिवादी की शर्ट फाड़ दी, मोबाइल व गले से चांदी की चैन तोड़ कर ले गए। आरोपी उसे जबरन गाड़ी में डालने लगे, उसने जोर जोर से शोर मचाया तो आस पास के खेतों से लोग आ गए तो आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को दी गई है।
थार लेकर आए लड़कों ने युवक को पीटा, जबरन अपहरण का किया प्रयास, मामला दर्ज
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 फरवरी 2026। थार में सवार होकर आए चार पांच जनों ने एक
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 फरवरी 2026। थार में सवार होकर आए चार पांच जनों ने एक
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।