श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जून 2026।भले ही देश में आईपीएल का आयोजन समाप्त हो गया है लेकिन क्रिकेट सट्टे का सीजन अभी जारी है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने क्रिकेट सट्टे के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए मंगलवार रात को एक और क्रिकेट बुकी को करोड़ों के हिसाब के साथ गिरफ्तार किया है। एएसआई सुरेन्द्र कुमार की टीम ने मंगलवार शाम को कस्बे के गौरव पथ पर साबिर चांगल पुत्र हबीब निवासी मोमासर बास को मध्यप्रदेश टी-20, MPL के 30वें मुकाबले इंदौर पिंक पैंथर वर्सेज रॉयल निमार ईगल्स के मैच पर क्रिकेट सट्टे की खाईवाली, लगाईवाली करते हुए पकड़ा है। पुलिस टीम मुखबीर की सूचना पर मौकास्थल पर पहुंची तो आरोपी को मोबाईल में कुछ लिखते हुए पकड़ा व आरोपी से उसके मोबाईल में वेबसाईट पर 10 एक्टिव आईडी मिली एवं इन आईडी में लाखों रुपए का सट्टे का हिसाब मिला है। पुलिस दल में कांस्टेबल अनिल कुमार, सुशील कुमार शामिल रहे। विदित रहे कि पुलिस ने गत दिनों आईपीएल के दौरान भी करोड़ों के सट्टे के साथ क्षेत्र का एक बुकी पकड़ा था।
लाखों के हिसाब के साथ पकड़ा बुकी, श्रीडूंगरगढ़ पुलिस कर रही सटोरियों की धरपकड़
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जून 2026।भले ही देश में आईपीएल का आयोजन समाप्त हो गया है
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जून 2026।भले ही देश में आईपीएल का आयोजन समाप्त हो गया है
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।