श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मार्च 2026। क्षेत्र में पुरानी रंजिश में एक पिता के साथ रास्ता रोक कर मारपीट करने और बचाने के लिए बेटी के आने पर उसके साथ बदसलूकी करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है।
गांव बाडेला निवासी किशनाराम नायक ने पुलिस को बताया कि 3 मार्च की सुबह करीब 11 बजे वह अपने भाई के साथ बाइक पर खेत जा रहा था। गांव के श्मशान भूमि के पास कुंभाराम नायक मिला। उसके साथ तीन चार अन्य लोग थे। जिन्होंने पुरानी रंजिश के चलते उसकी बाइक रूकवा कर उसे गालियां दी और तैश में आकर मारपीट की। उसके भाई को बीच में आने पर जान से मारने की धमकी दी जिससे वह मौके से चला गया। वहां उसका पुत्र आया व उसकी पत्नी को फोन किया, तो उसकी पत्नी और पुत्री आए। आरोपी ने उनके साथ बदतमीजी की और ग्रामीणों ने आकर उन्हें छुड़वाया। 4 मार्च को करीब 6 बजे उसकी पुत्री खेत से घर आ रही थी। रास्ते में आरोपी उसे गंदी गालियां निकालते हुए उठाकर ले जान की धमकी देने लगा। आरोपी दिन रात उसके घर के बाहर चक्कर लगा रहा है, जिससे परिवार दहशत में है। परिवादी ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच एएसआई ग्यारसीलाल करेंगे।
पुरानी रंजिश में रोका रास्ता, की मारपीट, बेटी बचाने आई तो बदतमीजी की, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मार्च 2026। क्षेत्र में पुरानी रंजिश में एक पिता के साथ रास्ता
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मार्च 2026। क्षेत्र में पुरानी रंजिश में एक पिता के साथ रास्ता
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।