श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ शहर में नगर निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है।
आज शाम पांच बजे भाजपा व कांग्रेस ने आम बैठकें बुलाई है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पेड़िवाल भवन में शाम 5 बजे बैठक की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता विधायक ताराचंद सारस्वत करेंगे। वहीं आज शाम 5 बजे गणपति धर्मकांटा पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की आम बैठक होगी जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा करेंगे। दोनों बड़े दल अब जोर झोंकने में लग गया है। नेताओं के घरों में हो रही बैठकें आज कमरों से निकल कर आम बैठक में होगी। वहीं विकास मंच दोनों दलों को कड़ी टक्कर देने की तैयारी कर रहा है। मंच के कार्यकर्ता वार्ड वार्ड पहुंच रहें है। ये प्रत्याशी के साथ वन टू वन प्रचार को तेज कर रहें है। कार्यकर्ता घूम घूम कर प्रत्याशी भी फाइनल कर रहें है।
भाजपा व कांग्रेस ने बुलाई आज शाम आम बैठकें, विकास मंच वार्ड वार्ड पहुंच रहा
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ शहर में नगर निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज हो
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ शहर में नगर निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज हो
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।