श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रैल 2026। गुरूवार का दिन जाते जाते एक दर्दनाक हादसा क्षेत्र को दे गया है। कुछ देर पहले हाइवे पर एक युवक ने अपनी जान गवां दी। बेनीसर फांटे के निकट एक बाइक सामने आ रहे ट्रक से भिड़ गई। हादसे में एक बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यहां स्थित एक होटल के लोग मौके पर एकत्र हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक ने बाइक को कुछ दूर तक घसीटा और कुचले जाने से सवार ने वहीं दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची टोल एम्बुलेंस में शव को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मौके से पुलिस को सूचना दे दी गयी है। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादार भी मौके पर पहुंचे है।
मानवीय सवेंदनशीलता बरतते हुए मृतक की पूरी जानकारी व अपडेट खबर का प्रकाशन सुबह परिजनों द्वारा रिपोर्ट देने के बाद किया जाएगा।
हाइवे पर ट्रक से भिड़ी बाइक, एक सवार की दर्दनाक मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रैल 2026। गुरूवार का दिन जाते जाते एक दर्दनाक हादसा क्षेत्र को
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रैल 2026। गुरूवार का दिन जाते जाते एक दर्दनाक हादसा क्षेत्र को
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।