श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अगस्त 2026। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बीच राजस्थान के लोगों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। राजस्व विभाग बीकानेर की ओर से अपील जारी कर कहा गया है कि बीकानेर जिले या तहसील का कोई भी व्यक्ति यदि नेपाल के प्रभावित क्षेत्रों में फंसा हुआ है, लापता है या वहां यात्रा पर गया है, तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित पटवारी अथवा गिरदावर को दें। जारी सूचना में परिजनों से संबंधित व्यक्ति का नाम, गांव/तहसील/जिला, संपर्क नंबर, नेपाल जाने की तारीख, नेपाल में ठहरने या यात्रा का स्थान तथा वर्तमान स्थिति जैसी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है। नेपाल में आई भीषण बाढ़ के कारण बड़े पैमाने पर जनहानि हुई है और कई भारतीय नागरिकों के भी फंसे या लापता होने की सूचनाएं सामने आई हैं। तहसीलदार श्रीडूंगरगढ़ श्रीवृद्धन शर्मा ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति का परिजन या परिचित नेपाल में फंसा है अथवा उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है, तो बिना देरी किए संबंधित पटवारी/गिरदावर को सूचना दें। आमजन कंट्रोल रूम श्रीडूंगरगढ़ में 01565-222039 पर भी संपर्क कर सूचना दे सकते है। विभाग ने कहा कि ऐसी सूचना किसी व्यक्ति की जान बचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। मानवीय संवेदना और सहयोग के साथ प्रभावित लोगों की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाने की अपील की गई है।
नेपाल में भीषण बाढ़ के बीच बीकानेर राजस्व विभाग अलर्ट, लोगों से जानकारी देने की अपील
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अगस्त 2026। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बीच राजस्थान के लोगों
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अगस्त 2026। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बीच राजस्थान के लोगों
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।