श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2026। शहर के वार्ड संख्या 1 व 2, अंबेडकर कॉलोनी एवं कालूबास क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर भीम आर्मी के पूर्व तहसील अध्यक्ष संदीप भारतीय ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में खराब हाईमास्ट एवं रोड लाइटें, प्रभावित सफाई व्यवस्था, सीवरेज के चलते क्षतिग्रस्त सड़कें, श्मशान भूमि में उगी कंटीली झाड़ियां तथा सार्वजनिक शौचालय की सफाई एवं रखरखाव जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए। संदीप ने बताया कि मेघवाल समाज श्मशान भूमि में लंबे समय से बंद पड़ी हाईमास्ट लाइट को दुरुस्त करवाने, वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाकर नियमित सफाई व्यवस्था बहाल करने तथा सीवरेज कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत करवाने की मांग की गई है। वहीं नायक समाज श्मशान भूमि की सफाई तथा कालू रोड-कालूबास लिंक रोड पर अंबेडकर चौक से दधी माता मंदिर मार्ग की खराब रोड लाइटों को ठीक करवाने की मांग भी रखी गई। इसके साथ ही नगरपालिका के सार्वजनिक शौचालय की नियमित सफाई एवं उचित रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की गई, ताकि आमजन को स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण मिल सके। इस रवि कुमार, सुनील नायक एवं भरत जोशी सहित अनेक वार्डवासी मौजूद रहें।
जन-समस्याओं को लेकर भीम आर्मी ने उठाई आवाज, ईओ को ज्ञापन देकर की समाधान की मांग
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2026। शहर के वार्ड संख्या 1 व 2, अंबेडकर कॉलोनी एवं
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2026। शहर के वार्ड संख्या 1 व 2, अंबेडकर कॉलोनी एवं
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।