श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितंबर 2026। पति व ससुर के साथ मारपीट करने व महिला से बदतमीजी कर सोने का हार छीन लेने के आरोप में एक विवाहिता ने दो सगे भाइयों सहित चार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव धनेरू में निवासी परिवादिया मोनिका जाट ने पुलिस को बताया कि 9 सितंबर की सुबह करबी पौने नौ बजे रेवंताराम जाट ट्रैक्टर लेकर हमारे खेत में आए। उन्होंने रास्ते में लगी फव्वारा पाइपलाइन को ना तो खुद खोला ना ही हमें खोलने दिया। पीड़िता के पति डूंगरराम ने पाइप टूटने की बात कहते हुए खोलने की बात कही तो रेवंताराम का बेटा लालचंद पाईपलाइन तोड़ कर निकल गया। उसके बाद रात करीब नौ बजे आरोपी लालचंद व उसका भाई जयपाल, प्रवीण व सेठी पुत्र ओमप्रकाश जाट आए और मेरे खेत के रास्ते पर लगभग एक घंटे तक ट्रेक्टर और मोटरसाइकिल को रोके रखा। यहां आरोपियों ने बहुत तेज आवाज में डेक स्पीकर बजाते रहे। जब पति ने कहा कि यहां क्यों खड़े हो तो आरोपी नाराज हो गए। जब पति ने रेवंताराम को फोन कर ओलमा दिया तो आरोपियों ने उसके पति के साथ मारपीट की, जब पीड़िता उसका वीडियो बनाने लगी तो आरोपी ने उसका फोन लेकर फैंक दिया और उसके साथ बदतमीजी करते हुए उसके गले में पहना 11 फुलड़े सोने का हार तोड़ कर अपनी जेब में रख लिया। पीड़िता के ससुर ने बीच बचाव किया तो उनके साथ भी मारपीट कर सिर में चोट मारी। खेत पड़ोसियों ने आकर बीच बचाव कर छुड़वाया। आरोपियों ने धमकियां दी, पुलिस ने मामला दर्ज कर एएसआई आवड़दान को जांच दी गई है।
पति व ससुर के साथ मारपीट करने व महिला से बदतमीजी कर सोने का हार छीना, दो सगे भाइयों सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितंबर 2026। पति व ससुर के साथ मारपीट करने व महिला से
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितंबर 2026। पति व ससुर के साथ मारपीट करने व महिला से
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।