श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितंबर 2026। क्षेत्र के युवा विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल कर श्रीडूंगरगढ़ का गौरव बढ़ा रहें है। शहर के एक युवा ने सीडीएस परीक्षा पास कर भारतीय सेना में अधिकारी बनने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
बिग्गाबास निवासी अर्जुन पुत्र भवानी उपाध्याय ने देश की प्रतिष्ठित कम्बाइंड डिफेंस सर्विसेज परीक्षा में सफलता हासिल कर ली है। UPSC द्वारा आयोजित CDS परीक्षा में चयन के बाद रक्षा मंत्रालय के इंटीग्रेटेड हेडक्वार्टर (आर्मी) की ओर से अर्जुन को ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA), चेन्नई के लिए आधिकारिक जॉइनिंग लेटर मिल गया है। अर्जुन का चयन 124th Short Service Commission (Non-Technical) Course (Men) के लिए हुआ है। अर्जुन 24 सितंबर 2026 को OTA चेन्नई में रिपोर्ट करेंगे। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति मिलेगी। अर्जुन ने सबसे पहले CDS की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर मेरिट में स्थान बनाया। इसके बाद पांच दिवसीय SSB इंटरव्यू में साइकोलॉजिकल टेस्ट, ग्रुप टास्क (GTO) एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार सहित विभिन्न चरणों में अपनी नेतृत्व क्षमता, निर्णय क्षमता और बौद्धिक योग्यता का प्रदर्शन किया और रेकमेंड हुए। इसके बाद विशेष मेडिकल बोर्ड की कठोर चिकित्सकीय जांच में भी वे फिट घोषित हुए। अंतिम मेरिट सूची में स्थान बनाने के बाद उन्हें सेना मुख्यालय से जॉइनिंग लेटर प्राप्त हुआ। चेन्नई में करीब 49 सप्ताह (11 माह) के सैन्य प्रशिक्षण के बाद पासिंग आउट परेड में शामिल होंगे। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के पश्चात उनके कंधों पर लेफ्टिनेंट के सितारे सजेंगे और वे भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में देश सेवा की शुरुआत करेंगे। अर्जुन की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है और उनके जानकारों व मित्रों ने उन्हें बधाई देते हुए गर्व जताया है।
अर्जुन बना भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, मिल रही बधाइयां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितंबर 2026। क्षेत्र के युवा विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल कर श्रीडूंगरगढ़
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितंबर 2026। क्षेत्र के युवा विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल कर श्रीडूंगरगढ़
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।