श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जनवरी 2026। मोमासर के बाबा रामदेव मंदिर में भरने वाले मेले में एक युवक की दो युवकों के साथ कहासुनी हुई और कार में सवार होकर चार जनों ने उसका पीछा कर मारपीट करते हुए धमकाया।
मामले की जांच कर रहें एएसआई राजकुमार ने बताया कि लिखमादेसर निवासी जगदीश पुत्र डालूराम जाट ने एक स्वीफ्ट कार सवार चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार को गांव मोमासर में रामदेव मेले में गया था वहां दो युवक हो हल्ला करते हुए उससे टकराए और कहासुनी करने लगे। दोनों ने उसे धमकाया तो वह करीब 4.30 बजे अपनी बाइक लेकर अपने गांव की ओर लौटने लगा। एक स्वीफ्ट कार में सवार चार युवकों ने उसका पीछा किया और गालियां देते हुए उसकी बाइक को टक्कर मारने के प्रयास किए। परिवादी ने बताया कि आरोपी युवक खुद को धीरदेसर चोटियान के गुंडे बताते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली व कुल्हाड़ी से वार किया। तभी उसके गांव से उसके जानकार गाड़ी लेकर आए तो चारों को दकाला तो वहां से चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
मेले में हुई कहासुनी, कार से किया पीछा, युवक के साथ मारपीट कर धमकाया, मामला दर्ज
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जनवरी 2026। मोमासर के बाबा रामदेव मंदिर में भरने वाले मेले में
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जनवरी 2026। मोमासर के बाबा रामदेव मंदिर में भरने वाले मेले में
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।