श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे से डेढ़ दर्जन से अधिक पदयात्री संघ व सेवा संघो के रामदेवरा पैदल जाने से मतदान प्रतिशत गिरने की संभावनाएं मंडरा रही है। मतदान तिथि 11 सितंबर किए जाने का संघो के अध्यक्ष, व्यवस्थापक व सदस्यों ने इस पर रोष जता दिया वहीं विधायक ताराचंद सारस्वत ने निर्वाचन आयोग सहित मुख्यमंत्री, प्रदेश नेतृत्व सहित केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से चर्चा की व पत्र भेजकर श्रीडूंगरगढ़ में मतदान तिथि 9 सितंबर ही किए जाने की मांग की। सारस्वत ने कहा कि मतदान प्रतिशत गिरने के साथ ही बड़ी संख्या में मतदाताओं के मतदान से वंचित रह जाने की आशंका के चलते तिथि पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। विधायक सारस्वत ने इस विषय में मुख्यमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की है। साथ ही उन्होंने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से भी इस विषय में बातचीत कर श्रीडूंगरगढ़ में मतदान तिथि 9 सितंबर करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि किसी धार्मिक आयोजन अथवा पूर्व निर्धारित यात्रा के कारण कोई मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
मतदान प्रतिशत कम होने की आशंका, विधायक सारस्वत ने आयोग को लिखा पत्र
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे से डेढ़ दर्जन से अधिक पदयात्री संघ व
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे से डेढ़ दर्जन से अधिक पदयात्री संघ व
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।