श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ थाने में दहेज के लिए एक ओर घर उजड़ जाने का मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता ने पति सहित जेठ जेठानियों के खिलाफ आरोप लगाए है।
विवाहिता रूकमा पुत्री मोतीराम जाट निवासी कालेरा की ढाणी, बीदासर ने कल्याणसर पुराना निवासी अपने पति मनोज, जेठ मदनलाल व उसकी पत्नी खेतीदेवी, जेठ तिलोकाराम व उसकी पत्नी विमला के खिलाफ आरोप लगाए है। जरिए इस्तगासा दर्ज मामले में पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 2016 में मनोज के साथ उसके पीहर कालेरा की ढाणी, बीदासर में संपन्न हुआ। पिता ने दहेज में गृहस्थी का सारा सामान व गहने नगदी जेठ व जेठानियों को संभलाए। आरोपियों ने दहेज में 5 लाख नगदी बाटके की उम्मीद जताते हुए कम दहेज का ताना देने लगे। परिवादिया को आरोपियों ने दो साल पहले धक्के देकर घर से निकाल दिया। तो उसके माता पिता ने ससुराल जाकर घर बसाने का निवेदन किया तो आरोपी दहेज की मांग पर अड़े रहें। करीब 10 दिन पहले भी उसके माता पिता उसे साथ लेकर कल्याणसर पुराना आए, और घर बसाने की प्रार्थना की तो आरोपियों ने घर बसाने से मना कर दिया व उसके दहेज का सामान भी देने से मना कर दिया। पीड़िता व उसके माता पिता के साथ मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई रतनलाल को सौंप दी।
दहेज के लिए उजड़ गया एक और घर, मारपीट कर घर से निकाला विवाहिता को, पति सहित जेठ जेठानियों के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ थाने में दहेज के लिए एक ओर घर उजड़
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ थाने में दहेज के लिए एक ओर घर उजड़
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।