श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2026। नीट 2026 रद्द होने के बाद विद्यार्थियों के खासी हलचल व बैचेनी का माहौल छा गया है। शीघ्र ही री एग्जाम होने की संभावना के चलते विद्यार्थियों ने पुन: किताबें उठा ली है और अपनी तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में भारती कैरियर इंस्टिट्यूट श्रीडूंगरगढ़ की ओर से बड़ी खबर आई है। संस्थान में तहसील के सभी NEET विद्यार्थियों के लिए एक विशेष नि:शुल्क मेजर टेस्ट सीरीज शुरू करने की घोषणा की है। संस्थान के डायरेक्टर श्रीकृष्ण स्वामी ने बताया कि आगामी समय में होने वाले संभावित Re-NEET 2026 को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की तैयारी को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से विद्यार्थी हित में यह नई पहल की गई है। इस टेस्ट सीरीज में कुल 16 टेस्ट आयोजित किए जाएंगे, जिनमें 8 फुल सिलेबस मेजर टेस्ट तथा शेष सेमी मेजर टेस्ट होंगे। टेस्ट सीरीज का उद्देश्य विद्यार्थियों के पूरे सिलेबस का व्यवस्थित रिवीजन करवाना और उनकी कमजोरियों को पहचानकर उन्हें दूर करना है। संस्थान का दावा है कि प्रत्येक विद्यार्थी की तैयारी का व्यक्तिगत विश्लेषण कर उसकी कमियों पर विशेष कार्य किया जाएगा।
इसी के साथ संस्थान में NEET 2027 अभ्यर्थियों के लिए “टारगेट बैच” भी शुरू कर दिया गया है। संस्थान के अनुसार इस बैच में विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ प्रतियोगी माहौल उपलब्ध कराया जाएगा। टारगेट बैच की प्रमुख सुविधाओं में AC क्लासरूम, कोटा की तर्ज पर तैयार स्टडी मटेरियल, अनुभवी शिक्षक, रेगुलर टेस्ट सीरीज तथा पहले दिन से लाइब्रेरी सुविधा शामिल है। स्वामी ने बताया कि शाम 7 बजे तक शिक्षकों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है, ताकि विद्यार्थी अपने डाउट्स का समाधान तुरंत प्राप्त कर सकें। इसके अलावा संस्थान द्वारा इंटीग्रेटेड B.Sc. प्रोग्राम की सुविधा भी दी जा रही है, जिसके अंतर्गत विद्यार्थी NEET की तैयारी के साथ-साथ अपनी ग्रेजुएशन भी जारी रख सकेंगे। संस्थान का कहना है कि इससे विद्यार्थियों का कोई शैक्षणिक वर्ष व्यर्थ नहीं होगा और उन पर मानसिक दबाव भी कम रहेगा। संस्थान प्रबंधन के अनुसार NEET टारगेट क्लास, B.Sc. प्रैक्टिकल और वार्षिक परीक्षाओं की व्यवस्था एक ही विंग में की गई है, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई में बेहतर समन्वय मिल सके। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी एवं अभिभावक संस्थान के संपर्क नंबर 8696626052 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
NEET-2026 रद्द के बाद बढ़ी हलचल, भारती कैरियर इंस्टिट्यूट ने शुरू की नि:शुल्क मेजर टेस्ट सीरीज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2026। नीट 2026 रद्द होने के बाद विद्यार्थियों के खासी हलचल
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2026। नीट 2026 रद्द होने के बाद विद्यार्थियों के खासी हलचल
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।