श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अप्रैल 2026। अमरनाथ यात्रा के लिए श्रीडूंगरगढ़ से प्रतिवर्ष बाबा दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था जाने लगा है। इस वर्ष यात्रा के लिए 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन होंगे। यात्रा से पूर्व श्रद्धालुओं का मेडिकल करवाया जाता है। इस वर्ष 10 अप्रैल से मेडिकल शुरू हो गए है परंतु श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल में मेडिकल नहीं हो रहें है। श्रद्धालु अस्पताल के चक्कर काटकर परेशान हो रहें है। यात्रा से जुड़े श्याम तिवाड़ी ने बताया यात्रा से पूर्व मेडिकल के लिए श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर श्रीडूंगरगढ़ सरकारी हॉस्पिटल अधिकृत दिखाया गया है लेकिन यहां अभी तक मेडिकल सर्टिफिकेट नही बनाये गए है। ऐसे में अनेक युवा श्रद्धालु अस्पताल के चक्कर काट रहें है।
अस्पताल प्रभारी ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि यात्रा के मेडिकल के लिए फिजिशियन, एमडी मेडिसन और मेडिकल ऑफिसर अधिकृत है। इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया की पालना के साथ मेडिकल बनाया जाएगा। श्रद्धालु प्रोसेस फॉलो कर अपना प्रमाण पत्र ले सकते है।
ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों होंगे रजिस्ट्रेशन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरह से होंगे। श्याम तिवाड़ी ने बताया कि ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन बीकानेर पीएनबी बैंक, रानी बाजार और एसबीआई बैंक जोशी वाडा बीकानेर में होगा। एक दिन में केवल 5/6 रजिस्ट्रेशन ही एक मार्ग बालटाल या पहलगांव से बैंक द्वारा मिलेगा। इसमें पहले आओ पहले पाओ के अधार पर रजिस्ट्रेशन होगा। तिवाड़ी ने बताया कि अमरनाथ यात्रा 2026 आगामी 3 जुलाई से प्रारंभ होगी व 28 अगस्त तक चलेगी।
अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से, श्रीडूंगरगढ़ में मेडिकल के लिए श्रद्धालु परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अप्रैल 2026। अमरनाथ यात्रा के लिए श्रीडूंगरगढ़ से प्रतिवर्ष बाबा दर्शन के
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अप्रैल 2026। अमरनाथ यात्रा के लिए श्रीडूंगरगढ़ से प्रतिवर्ष बाबा दर्शन के
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।