श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2026। आधी रात बाद ढाणी में घुसकर मारपीट करने, गाली गलौच करने, सींव तोड़ने, जबरन छान बनाने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक महिला ने 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
श्रीडूंगरगढ़ थाने में गांव धनेरू निवासी संतोष पत्नी मघाराम मेघवाल ने इसी गांव के देवाराम मेघवाल व उसके बेटे हड़मान, भागूराम, श्रवणराम, सावंताराम व गोपाल सहित जगमाल पुत्र लूणाराम मेघवाल, धन्नाराम निवासी बाडेला के खिलाफ आरोप लगाए है। पीड़िता ने बताया कि उसका व संपूदेवी का संयुक्त खातेदारी का खेत धनेरू की रोही में स्थिति है। जिस पर वे संयुक्त रूप से काश्त कर रही है। दोनों ही खेत में ढाणी बनाकर रहती है। 23 जून की रात वह और संपूदेवी अपनी ढाणी में सो रही थी तभी रात 1 बजे आरोपी ट्रेक्टर पर सवार होकर आए। आरोपी हाथों में हथियार लेकर आए व उसके खेत की सींव काटने लगे तो वे जाग गई। जब उन्होंने आरोपियों को मना किया तो आरोपियों ने गालियां देते हुए उनके साथ मारपीट की, जबरन छान बनाने लगे व खेत से भाग जाने की धमकी दी। शोर सुनकर पीड़िता का जेठ मौके पर पहुंचा तो आईंदा जान से मारने की धमकी देकर आरोपी वहां से चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई आवड़दान को दी है।
आधी रात बाद ढाणी में घुसकर की मारपीट, बाप बेटे सहित 8 आरोपियों के खिलाफ महिला ने लगाए आरोप
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2026। आधी रात बाद ढाणी में घुसकर मारपीट करने, गाली गलौच
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2026। आधी रात बाद ढाणी में घुसकर मारपीट करने, गाली गलौच
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।