श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 फरवरी 2026। क्षेत्र के गांव समंदसर में युवा मुकेश पुत्र श्रीकिशनदास स्वामी ने कई बार प्रतियोगी परीक्षाओं में विफलताओं का सामना किया। चार बहनों में लाडले इकलौते भाई को सरकारी नौकरी में देखने के लिए माता पिता ने कठिन तपस्या की। सरपंच प्रतिनिधि इमिलाल गोदारा सहित ग्रामीणों ने मुकेश को बधाई दी व गांव भर में प्रसन्नता का माहौल छा गया। गांव के खिंयाराम गोदारा ने बताया कि मुकेश का बेल्ट सर्विस का ही सपना रहा है और गत वर्षों से लगातार वे इसके लिए प्रयासरत रहें। 4 बार एसएससी जीडी की दौड़ में प्रथम स्थान पर भी रहा। परंतु फिर भी अंतिम चयन सूची में पिछड़ जाते। मार्च 2024 में रेलवे पुलिस फोर्स की भर्ती निकली, जिसमें आवेदन के बाद मार्च 2025 में मुकेश ने परीक्षा दी। जिसका नवंबर 2025 में फिजिकल दिया। आखिरकार सोमवार को आए परिणामों में मुकेश ने रेलवे पुलिस में कांस्टेबल पद पर फाइनल चयन हासिल कर ही लिया। गोदारा ने बताया कि उसके माता पिता का समर्पण देखकर हर एक ग्रामीण मुकेश की नौकरी लग जाने की बात कहता था, आज वे सभी प्रसन्न हुए और स्वामी परिवार को बधाई दी। ग्रामीणों ने बताया कि धैर्य के साथ लगातार प्रयास और निरंतर मेहनत के बल पर आखिरकार मुकेश ने सरकारी नौकरी पा ही ली है।
कई बार विफलताओं के बाद मुकेश ने रेलवे पुलिस में पाई नौकरी, पूरे गांव में छाया प्रसन्नता का माहौल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 फरवरी 2026। क्षेत्र के गांव समंदसर में युवा मुकेश पुत्र श्रीकिशनदास स्वामी
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 फरवरी 2026। क्षेत्र के गांव समंदसर में युवा मुकेश पुत्र श्रीकिशनदास स्वामी
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।