श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2026। एक वूड कटर मशीन के लिए एडवांस रकम लेकर ना मशीन दी ना ही रूपए लौटाने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है।
श्रीडूंगरगढ़ थाने में परिवादी 30 वर्षीय फतेहपुर शेखावाटी निवासी अनिल कुमार पुत्र बनवारी लाल खटीक ने पंजाब के मलोट का निवासी बलकौरसिंह के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसने आरोपी के कहने पर उसके फोन पे पर 30 हजार रूपए वूड कटर मशीन के लिए भेजे। आरोपी ने उसे 10-15 दिनों में वूड कटर मशीन देने की बात कही। उसके बाद परिवादी के बार बार तकादा करने पर टालता रहा और उसे ना तो वूड कटर मशीन भेजी ना ही 30 हजार रूपए लौटाए। पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच एएसआई गजेंद्रसिंह को सौंप दी है।
वूड कटर के लिए एडवांस रकम ली और ना कटर दिया ना रूपए लौटाए, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2026। एक वूड कटर मशीन के लिए एडवांस रकम लेकर ना
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2026। एक वूड कटर मशीन के लिए एडवांस रकम लेकर ना
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।