श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया और 87 पव्वे अवैध शराब जब्त की है।
थानाधिकारी कश्यप सिंह के निर्देशन में एसआई रतनलाल ने बाना बस स्टैंड पर गुरूवार रात करीब 11.30 बजे कार्रवाई करते हुए 22 वर्षीय रामरतन पुत्र ओमप्रकाश जाट निवासी कल्याणसर नया को गिरफ्तार कर लिया। रतनलाल ने बताया कि आरोपी युवक श्रीडूंगरगढ़ से कट्टे में 87 पव्वे अवैध शराब लेकर जा रहा था। बाना बस स्टैंड पर यह किसी साधन का इंतजार कर रहा था तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक ने गिरफ्तार कर शराब जब्त कर ली। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच एसआई पवन कुमार को सौंप दी है।
अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, युवक को किया गिरफ्तार
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।