श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 फरवरी 2026। कस्बे में सोना हड़प करने के आरोप में आधा दर्जन से अधिक मामलों में आरोपी को पुलिस ने सोमवार को एक और मामले में पुन: गिरफ्तार कर हवालात पहुंचा दिया।
गोल्ड कांड में श्रवण कुमार पुत्र मदनलाल सुनार को सोमवार को कोर्ट से जमानत मिली और एसआई रतनलाल ने उसे मुकेश पुत्र भागीरथ सोनी द्वारा दर्ज करवाए गए धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर लिया। रतनलाल ने बताया कि आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा व मामले की जांच की जा रही है। विदित रहें सोना हड़प करने के मामले में मदनलाल पुत्र किशनलाल सुनार व उसके दो बेटे बाबूलाल व श्रवण कुमार के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज है, जिनमें जांच जारी है।