श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जनवरी 2026। एक विवाहिता ने अपने पति सहित ससुर व दो ननदों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है।
बिग्गाबास निवासी इंद्रा सिद्ध ने लिखमादेसर निवासी रतननाथ उर्फ रामरतन नाथ, ससुर सहीनाथ सिद्ध, ननदें तीजा व इंद्रा हाल निवासी जैसलसर रोही के खिलाफ आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि उसका विवाह 2014 में आरोपी पति के साथ हुआ। पिता ने दान दहेज व गहने नगदी आरोपियों को दिए। दहेज की मांग को लेकर तंग परेशान करने लगे। 2017 में उसने अपने पीहर में ही बच्ची का जन्म दिया, तो परिवार ने छूछक दिया में नगदी गहने व अन्य सामान दिया। कुछ दिन ठीक रखने के बाद बाद आरोपियों ने नवजात बच्ची के साथ पीड़िता को घर से निकाल दिया और कार व पांच लाख नगदी नहीं लाने पर जीना हराम कर देने की धमकी दी। पंच पंचायती के बाद पीहर वालों ने परिवादिया को कस्बे में किराए का मकान लेकर दिया और घरेलू जरूरत का सामान भी दिलवाया। परंतु आरोपी पति आए दिन नशे में मारपीट करता तो एक दिन ससुर ने माफी मांगते हुए उसे तंग नहीं करने व ससुराल भेजने की बात कही। 2022 में आरोपियों ने फिर घर से निकाल दिया तो वह पीहर आ गई, 14 नवंबर 2025 को आरोपी पति ने शराब के नशे में पीहर के घर में आया कार और पांच लाख नहीं देने पर खुद को फांसी लगा लेने की धमकी दी। तब परिवादिया व उसकी माँ ने हल्ला मचाया तो आरोपी भाग गया। 30 दिसंबर 2025 को आरोपी व देवर हनुमाननाथ उसके पीहर आए और समझाईश के दौरान आवेश में आ गए। पीड़िता के नाना ने दहेज का सामान लौटाने की बात कही तो आरोपियों ने उसे जिंदा जला देने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई राजेंद्र प्रसाद को दी है।
पति सहित ससुर व ननदों पर आरोप, दहेज के किया प्रताड़ित, नवजात के साथ निकाला घर से, दी धमकी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जनवरी 2026। एक विवाहिता ने अपने पति सहित ससुर व दो ननदों
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जनवरी 2026। एक विवाहिता ने अपने पति सहित ससुर व दो ननदों
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।