श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जुलाई 2026। दोपहर में अपने पड़ौस के घर जाने के लिए घर से निकली एक युवती घर नहीं लौटी और उसके परेशान पिता ने थाने पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज करवाई।
गांव सुरजनसर से परेशान पिता थाने पहुंचे व पुलिस को बताया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पड़ौस में जाने का कहकर घर से निकली, और जब वह काफी देर तक लौटी नहीं, तो घरवालों ने उसके मोबाइल नबंर पर कॉल किया। युवती का फोन स्वीच ऑफ आ रहा था। परिजनों ने लापता युवती को आस पड़ौस व रिश्तेदारी में तलाश किया लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पिता ने पुलिस से युवती की तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच एसआई मोहनलाल को सौंप दी है।