श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मई 2026। श्रीडूंगरगढ़ सहित देश भर में आवारा कुत्तों के शिकारी बन जाने की घटनाएं सामने आ रही है। अनेकों घटनाओं में कुत्तो ने बच्चों, महिलाओं को निशाना बनाने की खबरें सामने आती है, तो हर कोई चिंता में डूब रहा है। क्योंकि कुत्ते हमारे आसपास हर जगह मौजूद है। इन कुत्तो के हिंसक होकर शिकार करने की बड़ी घटना क्षेत्र के गांव सोनियासर ऊँचाइडा में हुई है। यहां बारानी खेत एवं भेड़-बकरियो के रेवड को पाल कर अपना गुजारा करने वाले गरीब किसान हीरालाल पुत्र बिरमाराम मेघवाल इसका शिकार बना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पशुपालक हिराराल अपने खेत मे ढाणी बना कर पशुपालन करता है। वह शनिवार को एक विवाह में गया तो अपने पड़ोसी छोटूराम मेघवाल के खेत में बनी कच्ची झोंपड़ी में अपने रेवड को बांध गया। जिनका झुंड बनाकर आये कुत्तो ने शनिवार रात शिकार कर लिया। हीरालाल के रेवड में 16 बकरिया थी एंव कुत्तो ने सभी 16 की जान ले ली। घटना का पता चलने पर रविवार सुबह सरपंच नंदकिशोर बिहानी, पूर्व सरपंच घनश्याम मुंड, सामाजिक कार्यकर्ता भंवरलाल जोशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे एवं किसान की आर्थिक स्थिति को देखते मुआवजे की मांग की, ग्रामीणों में प्रशासन को भी सूचना दी है एंव पशु चिकित्सक मौके पर पहुंच रहे है।

शिकारी बने आवारा कुतो के झुंड ने ली 16 बेजुबानों की जान, पूरा रेवड किया खत्म।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मई 2026। श्रीडूंगरगढ़ सहित देश भर में आवारा कुत्तों के शिकारी बन
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मई 2026। श्रीडूंगरगढ़ सहित देश भर में आवारा कुत्तों के शिकारी बन
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।