श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अप्रैल 2026। सोमवार सुबह 11 बजे महर्षि दयानंद छात्रावास एवं वीर तेजा मेमोरियल ट्रस्ट के बैनर तले जाट समाज के मौजिज लोगों की बैठक का आयोजन होगा। ट्रस्ट के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि उपखंड क्षेत्र के समाज बंधु बैठक में शामिल होंगे और वीर तेजाजी महाराज के नवनिर्मित मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की रूपरेखा तय की जाएगी। बैठक में प्रतिष्ठा से पूर्व सप्त दिवसीय कार्यक्रम, कथा, जागरण, ज्योत आदि के बारे में विस्तृत विचार विमर्श किया जाएगा। समारोह के लिए आयोजन समिति का गठन किया जाएगा। ट्रस्ट सदस्यों द्वारा बैठक की तैयारी करने के साथ समाज के लोगों से संपर्क कर बैठक की सूचना दी जा रही है।
सोमवार को तेजा मंदिर में होगी बैठक, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह की रूपरेखा होगी तय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अप्रैल 2026। सोमवार सुबह 11 बजे महर्षि दयानंद छात्रावास एवं वीर तेजा
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अप्रैल 2026। सोमवार सुबह 11 बजे महर्षि दयानंद छात्रावास एवं वीर तेजा
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।