श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मार्च 2026। एक विवाहिता अपने पीहर आसाम जाने के लिए अवध एक्सप्रेस में बैठी और लापता हो गई है। परेशान पति ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए पुलिस से पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई है।
बिग्गाबास निवासी सौरभ ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी सिया 27 फरवरी को अपनी ससुराल के घर से अपने पीहर हल्दिया, शरभोग, आसाम जाने के लिए रवाना हुई। विवाहिता बीकानेर से करीब 3 बजे अवध एक्सप्रेस ट्रेन में बैठ गई। 28 फरवरी को परिवादी की अपनी पत्नी से फोन पर बात हुई व उसके बाद से ही उसका फोन स्वीच ऑफ आ रहा है। उसने अपने ससुराल वालों को फोन कर पूछा कि सिया पहुंच गई क्या तो उन्होंने बताया वहां नहीं पहुंची है। उसके बाद परिवादी ने उसे ढूंढ़ने का प्रयास किया परंतु विवाहिता की कोई खोज खबर नहीं मिली है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल पूनमचंद को सौंप दी है।
अवध एक्सप्रेस में आसाम जा रही विवाहिता हुई लापता, पति ने दर्ज करवाई गुमशुदगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मार्च 2026। एक विवाहिता अपने पीहर आसाम जाने के लिए अवध एक्सप्रेस
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मार्च 2026। एक विवाहिता अपने पीहर आसाम जाने के लिए अवध एक्सप्रेस
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।