श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 फरवरी 2026। नशे में स्कूल परिसर में घुसकर एक बालक के साथ मारपीट करने व स्टाफ के साथ बदतमीजी करने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लिखमादेसर के प्राचार्य लक्ष्मीकांत वर्मा ने इसी गांव के शिवम पुत्र पूर्णाराम नायक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। वर्मा ने पुलिस को बताया कि 31 जनवरी को आरोपी करीब सवा एक बजे शराब के नशे में घुसा और कक्षा तीन के 5 साल के बालक बाबूलाल पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल के साथ मारपीट करने लगा। आरोपी के साथ बात करने पर स्कूल स्टाफ व प्राचार्य के साथ गाली गलौच करते हुए बदतमीजी की। आरोपी ने स्टाफ को स्कूल बाहर निकलने पर देख लेने की धमकी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई महेश कुमार को दी है।
सरकारी स्कूल परिसर में घुसकर बालक के साथ की मारपीट, प्राचार्य ने रोका तो की बदतमीजी, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 फरवरी 2026। नशे में स्कूल परिसर में घुसकर एक बालक के साथ
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 फरवरी 2026। नशे में स्कूल परिसर में घुसकर एक बालक के साथ
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।