श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2026। क्षेत्र के प्रसिद्ध मन्दिर परिसर में स्थित गेस्ट हाउस में बहला फुसला कर 55 वर्षीय आरोपी ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने बालिका को चॉकलेट का लालच दिया और परिसर में पीछे बने गेस्ट हाउस के कमरे में ले गया। बालिका को टॉफियां दी, जिसे खाकर वह अर्धमूर्छित हो गयी। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद अब बालिका को उल्टियां होने लगी तो अस्पताल में जांच के दौरान बालिका के साढ़े तीन माह की गर्भवती होना पाया गया। इस पर परिजनों ने थाने पहुंच कर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। वहीं घटना को लेकर गांव में भारी आक्रोश है और ग्रामीणों ने रविवार शाम को वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए मन्दिर की पूजा आरती करवाई। बड़ी संख्या में मन्दिर परिसर में एकत्र ग्रामीणों ने पुजारी को तत्काल हटाने की मांग प्रशासन से की है। यहां एएसआई आवड़दान पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे है व समझाइश की जा रही है।
प्रसिद्ध मंदिर में बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए एकत्र, जताया आक्रोश, पुजारी बदलने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2026। क्षेत्र के प्रसिद्ध मन्दिर परिसर में स्थित गेस्ट हाउस में
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2026। क्षेत्र के प्रसिद्ध मन्दिर परिसर में स्थित गेस्ट हाउस में
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।