श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मार्च 2026। क्षेत्र में कीटनाशक के असर से एक किसान पुत्र ने अपनी जान गवां दी है। सेरूणा थाना क्षेत्र में गांव झंझेऊ निवासी 21 वर्षीय सुखाराम ने पुलिस को बताया कि गांव की रोही में स्थित खेत में उसके पिता 45 वर्षीय सुरजाराम पुत्र रिक्ताराम मेघवाल निवासी उड़वाला गुरूवार शाम को मैथी की फसल में स्प्रे कर रहें थे। तभी स्प्रे के असर से उनकी तबीयत बिगड़ गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजन उसे श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल लेकर आए। जहां शुक्रवार को एएसआई आवड़दान ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। एएसआई ने बेटे की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कीटनाशक के असर से एक किसान ने गंवाएं प्राण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मार्च 2026। क्षेत्र में कीटनाशक के असर से एक किसान पुत्र ने
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मार्च 2026। क्षेत्र में कीटनाशक के असर से एक किसान पुत्र ने
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।