श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मई 2026। कीटनाशक के जहर के प्रभाव से किसान परिवारों के सदस्यों की मौत के मामले दिनोंदिन बढ़ रहें है। कीटनाशक की चपेट में आने से क्षेत्र में एक ओर किसान की मौत हो गई है।
श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोमासर निवासी मालाराम पुत्र रेंवतराम प्रजापत ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका भाई 41 वर्षीय भंवरलाल प्रजापत 7 मई को खेत में मूंगफली बिजने के लिए गोटा पर कीटनाशक लगा रहा था। जिससे कीटनाशक के असर से उसकी तबीयत बिगड़ गई और परिजनों ने उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां ईलाज के दौरान भंवरलाल ने बुधवार रात को दम तोड़ दिया। गुरूवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर ली व मामले की जांच थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव करेंगे।
कीटनाशक के असर से एक किसान ने गवाएं प्राण
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मई 2026। कीटनाशक के जहर के प्रभाव से किसान परिवारों के सदस्यों
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मई 2026। कीटनाशक के जहर के प्रभाव से किसान परिवारों के सदस्यों
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।