श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अप्रैल 2026। शराब के नशे में अपने ही परिवार की दो महिलाओं के साथ बदसलूकी करने व महिलाओं सहित तीन व्यक्तियों से मारपीट के आरोप में मामला दर्ज हुआ है।
सेरूणा थाना क्षेत्र के गांव झंझेऊ निवासी रामदेव पुत्र डूंगरराम मेघवाल ने अपने ही परिवार के रतिराम पुत्र गुणाराम, रतिराम की पत्नी गौरा देवी व उसके बेटे ओमप्रकाश व बाबूलाल तथा रामचंद्र पुत्र गोपालाराम के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 2 अप्रैल की रात करीब 10 बजे आरोपी उसके घर के बाहर आए और शराब के नशे में गंदी गालियां देने लगे। जब पीड़ित ने बाहर आकर उन्हें रोका तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसका दाहिना हाथ टूट गया। जब उसने शोर मचाया तो गौरादेवी लाठी लेकर आई व मारपीट करने लगी। जब परिवादी की पत्नी व भाभी बीच बचाव करने लगे तो आरोपियों ने उनके साथ भी बदसलूकी करते हुए मारपीट की। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच एएसआई आवड़दान को सौंप दी है।
शराब के नशे में दो महिलाओं सहित तीन व्यक्तियों से मारपीट के आरोप में मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अप्रैल 2026। शराब के नशे में अपने ही परिवार की दो महिलाओं
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अप्रैल 2026। शराब के नशे में अपने ही परिवार की दो महिलाओं
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।