श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2026। दहेज की मांग को लेकर सात फेरों का बंधन दो साल भी नहीं टिका और विवाहिता से मारपीट करने के आरोप में पति सहित सास ससुर के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है।
थानाधिकारी कश्यपसिंह ने बताया कि बिग्गाबास रामसरा निवासी संजू कंवर ने आड़सर बास निवासी अपने पति प्रतापसिंह ससुर रामसिंह, सास जानाकंवर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 23 मई 2024 को हुआ और उसके पिता भंवरसिंह ने अपनी हैसियत से बढ़चढ़ कर दहेज दिया। कुछ दिन बाद ही आरोपी दहेज में एक मोटरसाइकिल व एक लाख रूपए नगदी नहीं देने की बात पर परेशान करने लगे। आरोपी मारपीट करने लगे और सुदंर नहीं होने के ताने देते। 16 जुलाई 2025 को उसके पिता, ताऊ व भाई उसके ससुराल के घर आए तो आरोपियों ने मांग पूरी नहीं करने पर पीड़िता को जान से मारने की बात कही। इस पर परिजन उसे अपने पीहर साथ ले गए। 27 मई 2026 को आरोपी उसके गांव आए और अपनी दहेज की मांग दोहराई। पीड़िता ने पुलिस से सख्त कार्रवाई करते हुए उसका स्त्रीधन व गहने बरामद करवाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई पवन कुमार को दे दी है।
दहेज की मांग के लिए की मारपीट के आरोप में पति सहित सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2026। दहेज की मांग को लेकर सात फेरों का बंधन दो
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2026। दहेज की मांग को लेकर सात फेरों का बंधन दो
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।